त्वचा की इन 5 समस्याओं को दूर करते हैं अशोक के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका

आयुर्वेद में शरीर से संबंधित हर समस्या के लिए इलाज मौजूद हैं। आयुर्वेदिक इलाज की खासियत यह होती है कि ये समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता हैं। इसमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक चीजों के जरिए इलाज किया जाता है। इसी तरह त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए अशोक के पत्ते भी फायदेमंद माने जाते हैं। अशोक एक प्रकार का पौधा होता है जिसके फूल, पत्तों और छाल अलग-अलग स्वास्थ्य समस्या में काम आते हैं। इसी क्रम में अशोक की पत्तियों को लगाने से त्वचा संबंधित कई समस्याएं ठीक होती हैं। इनमें पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में जानें त्वचा पर अशोक के पत्ते कैसे इस्तेमाल करने हैं।
त्वचा की इन समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं अशोक के पत्ते
झुर्रियां कम होती हैं
अशोक के पत्तों में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन और त्वचा पर इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती है। आपको अशोक के पत्तों को उबालकर इन्हें पीस लेना है। इनमें आप ग्लिसरीन मिलाएं और चेहरे पर पेस्ट की तरह लगाएं। इससे स्किन टोन और हाइड्रेट होती है। इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन मॉइस्चराइज रहेगी और झुर्रियां कम होने लगेंगी।
पिग्मेंटेशन कंट्रोल होती है
पिग्मेंटेशन कम करने में भी अशोक के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इस्तेमाल के लिए आप अशोक के पत्तों का अर्क निकालकर लगा सकते हैं। पत्तों का अर्क में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे धीरे-धीरे पिग्मेंटेशन कम होने लगेगी। अशोक के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट और स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से पिग्मेंटेशन कम होने लगती है।
त्वचा पर निखार बना रहता है
अशोक के पत्ते इस्तेमाल करने से त्वचा में डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम होती है। ये स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है। आप अशोक के पत्तों से टोनर और फेस मास्क दोनों बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
फुंसी-फोड़े कम होते हैं
अशोक के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये त्वचा में सूजन और इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा में फुंसी-फोड़ों की समस्या भी कम होती है। इस्तेमाल के लिए आप अशोक के पत्तों को उबाल लें। इसे पानी सहित नहाने के पानी में एड करें। अब इसमें कुछ बूंदे पेपरमिंट ऑयल मिलाएं और इससे नहा लें। इसके अलावा, इसकी पत्तियों को पीसकर भी फुंसी-फोड़ों पर लगाने से काफी राहत मिलेगी।
घाव ठीक होते हैं
घावों को भरने के लिए भी अशोक के पत्ते फायदेमंद होते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अशोक के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। घावों को ठीक करने के लिए आप इसके पत्तों को पीसकर उसमें हल्दी मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी जल्दी असर नजर आएगा।
ध्यान रखें कि अगर आपको चेहरे पर कोई या घाव है, तब इसका इस्तेमाल न करें। अगर आपको स्किन इंफेक्शन या स्किन एलर्जी की समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
0 Comments